home page

20 अप्रैल 2026 को सोने चांदी के रेट में आई भारी गिरावट, इस रेट हो गया अब सोना चांदी ​​​​​​​

On April 20, 2026, there was a sharp drop in the rates of gold and silver, now at this rate.
 
 | 
20 अप्रैल 2026 को सोने चांदी के रेट में आई भारी गिरावट, इस रेट हो गया अब सोना चांदी

 अक्षय तृतीया के बाद सोमवार को सोने चांदी के रेट जारी हो गये हैं। सोने और चांदी के रेटों में सोमवार यानि 20 अप्रैल को भारी गिरावट आई है। आपको बता दें कि एमसीएक्स पर सोने चांदी की दुकानें खुलते ही चांदी में करीबन 4,000 रुपये की गिरावट आई जबकि सोना भी 1,600 रुपये की गिरावट आई है। 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,57,142 रुपये किलो के भाव पर बंद हुई थी। आज यह 2,53,453 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 3,944 रुपये की गिरावट के साथ 2,53,198 रुपये तक आ गई।

बता दें कि सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर यह 3,842 रुपये यानी 1.49 प्रतिशत गिरावट के साथ 2,53,300 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

सोने की कीमत में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,54,609 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज यह 153158 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 1,591 रुपये की गिरावट के साथ 153000.00 रुपये तक गिरा। सुबह 9.15 बजे यह 1,568 रुपये यानी 1.01 फीसदी गिरावट के साथ 1,53,041 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।


इसी के साथ ही आपको बता दें कि सर्राफा मार्केट में भी सोने और चांदी के रेटों में मामूली गिरावट आई है। 24 कैरेट गोल्ड 10 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,55,770 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट और 18 कैरेट में भी इतनी ही गिरावट आई है। चांदी में भी प्रति किलो 100 रुपये की गिरावट आई है और यह 2,74,900 रुपये पर ट्रेड कर रही है।