home page

देवउठनी एकादशी पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ग्रुप करवाएगा दो कन्याओं का कन्यादान

 | 
On Devuthani Ekadashi, the 'Beti Bachao-Beti Padhao' group will facilitate the *kanyadaan* (ritual gifting of a daughter in marriage) for two young women

mahendra india news, new delhi
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ग्रुप की ओर से 17 नवंबर को देवउठनी एकादशी व गोपाष्टमी के पावन अवसर पर दो जरूरतमंद कन्याओं का कन्यादान किया जाएगा। संस्था की अध्यक्ष सुमन वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस पुनीत कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना और समाज में बेटियों के प्रति सम्मान एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। संस्था की अध्यक्ष सुमन वर्मा अब तक 100 से अधिक कन्याओं का कन्यादान करवाकर सामाजिक सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश कर चुकी हैं।

उनका मानना है कि बेटी किसी परिवार पर बोझ नहीं, बल्कि परिवार और समाज का गौरव होती है। प्रत्येक बेटी को सम्मान, प्यार और बेहतर भविष्य का अवसर मिलना चाहिए। सुमन वर्मा ने कहा कि कन्यादान केवल एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद परिवार की खुशियों में सहभागी बनने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। जब किसी जरूरतमंद बेटी के हाथ पीले होते हैं और उसके परिवार के चेहरे पर खुशी आती है, तो यही समाजसेवा की सबसे बड़ी सार्थकता होती है।

उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ग्रुप लगातार सामाजिक और धार्मिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में जुटा हुआ है। गोपाष्टमी के अवसर पर दो कन्याओं का कन्यादान भी इसी सेवा भावना की एक कड़ी है। संस्था का प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी बेटी की शादी में परेशानी न आए। सुमन वर्मा ने समाज के सक्षम लोगों से भी आह्वान किया कि वे बेटियों के सम्मान, शिक्षा और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आएं, ताकि मिल-जुलकर एक बेहतर और संवेदनशील समाज का निर्माण किया जा सके।

WhatsApp Group Join Now