home page

एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में सजेगी भक्ति की महफिल, भजन संध्या के साथ छप्पन भोग व विशाल भंडारे का होगा आयोजन

 | 
A devotional gathering will be held at the Khatu Shyam Temple on Ekadashi, featuring a *bhajan sandhya* (devotional music evening), the *Chhappan Bhog* offering, and a grand *bhandara* (community feast

mahendra india news, new delhi
सिरसा श्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा 25 जुलाई को पावन एकादशी के अवसर पर खाटू श्याम मंदिर, रानियां रोड, सिरसा में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। श्याम परिवार ट्रस्ट के सदस्य दिपेश गोयल ने बताया कि भजन संध्या रात्रि 9:00 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगी।

कार्यक्रम में भजन कलाकार बाबा खाटू श्याम के एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे, जिससे मंदिर परिसर पूरी रात श्याम नाम के जयघोष और भक्ति रस से गूंजता रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बाबा खाटू श्याम को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

दिपेश गोयल ने सभी श्याम प्रेमियों एवं शहरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने, भजन संध्या का आनंद लेने तथा छप्पन भोग के दर्शन एवं विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।