17 जुलाई 2026, को भी पेट्रोल-डीजल के दाम, क्रूड ऑयल से परेशान EU ने बदली नीति
mahendra india news, new delhi
भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई 2026, को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। यहां 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन ने तो इससे निजात पाने के लिए अलग ही नीति की घोषणा की है।
मतलब कि क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस पर निर्भरता घटेगी। इस खबर के आने के बावजूद कच्चे तेल का बाजार एक बार फिर गर्म हुआ है।
4 महानगरों में पेट्रोल का दाम
तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार Delhi में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।
डीजल की कीमत क्या है
सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक Delhi में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।
