home page

एक मई 2026 को सोने के रेट में आया उछाल, चांदी के रेट गिरे

 | 
On May 1, 2026, gold rates rose, while silver rates fell
mahendra india news, new delhi

सोने चांदी के शुक्रवार यानि एक मई को रेट जारी हो गये है। सर्राफा और वायदा बाजार में सोने के रेट में दो हजार रुपये की तेजी आई। लेकिन चांदी के रेट में अलग ही पैटर्न रहा। चांदी की सर्राफा रेट में 1,800 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई जबकि वायदा रेट 6 हजार रुपये बढ़ गये हैें। वायदा बाजार में डॉलर सूचकांक 0.27 फीसद गिरकर 98.69 रहा, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सर्राफा (सोना-चांदी) खरीदना अधिक आकर्षक हो गया। एमसीएक्स पर सोने का रेट एक लाख 51,890 रुपये तक गया जबकि चांदी दो लाख 45,032 रुपये तक उछली।

सर्राफा कीमत
इसी के साथ ही दिल्ली के सर्राफा बाजार में वीरवार को सोने के रेट 2,000 रुपये चढक़र 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयी। इस तेजी का कारण वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझान और कमजोर डॉलर है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 फीसद शुद्धता वाले सोने के रेट में 2 हजार रुपये यानी 1.31 फीसद की बढ़ोतरी हुई और यह एक लाख्ख 54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह एक लाख 52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।


सर्राफा संघ के मुताबिक हालांकि, चांदी के रेट में एक हजार 800 रुपये यानी लगभग एक फीसद की गिरावट आई। इसके रेट घटकर 2,42,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रही जो बुधवार को दो लाख 44,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोने के रेट में 91.80 डॉलर यानी 2.02 फीसद की बढ़ोतरी हुई और यह 4,635.52 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत 3.31 फीसद बढक़र 73.69 डॉलर प्रति औंस हो गई।

WhatsApp Group Join Now