10 मई को 16 प्रदेशों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज गति से हवाएं
| May 9, 2026, 19:13 IST
mahndra india news delhi
मौसम में रविवार यानि 10 मई 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। भारत मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के यूपी, पंजाब, दिल्ली सहित 16 प्रदेशों में भीषण आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वहीं राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले कई दिनों तक लू चलने की चेतावनी भी जारी की है।
मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 11 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत हैं, जिसका असर दक्षिण और पूर्वी भारत के मौसम पर दिख सकता है। जिसके असर से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में बरसात के साथ आंधी की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 से 14 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले सात दिनों भारी बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 10 मई कोआसमान साफ रहेंगे। लेकिन 11 मई से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। 11 और 12 मई को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।