home page

13 मई को 15 प्रदेशों में तूफानी झमाझम बरसात, इस स्पीड से चलेगी हवा, मौसम वैज्ञानिकों ने अलर्ट कर दिया जारी

 | 
On May 13th, 15 states will experience torrential rain, with winds blowing at this speed; meteorologists have issued an alert
mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार बुधवार यानि 13 मई 2026 को बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के बात माने तो देश की राजधानी दिल्ली, बिहार, यूपीख्, राजस्थान समेत उत्तर देश के कई प्रदेशों में एक बार फिर मौसम में बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने 15 प्रदेशों में तूफानी बरसात के साथ आंधी चलने और बिजली कडक़ने की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के दिन 60 किलोमटीर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। उत्तर भारत के लिए जारी किए गए अलर्ट के अलावा पूर्वी भारत में भी मौसम का कहर देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में 13 मई को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में ओलावृष्टि, गरज, आकाशीय बिजली गिरने और 40-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी है।