21 मई को 17 प्रदेशों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, ये भी बड़ी चेतावनी
मौसम में वीरवार यानि 21 मई को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 13 प्रदेशों में तूफानी बरसात का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत के 13 प्रदेशों में अगले 16 घंटों में तूफानी बरसात देखने को मिल सकती है। इस दौरान करीब 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बरसात और तेज हवाओं का संभावना है। मछुआरों को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में न जाने की सलाह दी गई है। वहीं अगले कई दिनों तक उत्तर भारत के सभी राज्यों में हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 3 से 4 दिनों के दौरान दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के शेष हिस्सों तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के जम्मू क्षेत्र पर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और आसपास के इलाकों पर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है।
एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश पर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश होते हुए मणिपुर तक एक ट्रफ रेखा समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है।
एक ट्रफ पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक फैली हुई है, जो समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक विस्तारित है। दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे को दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, कर्नाटक, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तथा कोंकण और गोवा में हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका है।
