home page

31 मई को 10 प्रदेशों में आंधी-तूफान का अलर्ट, झमाझम होगी बरसात

 | 
On May 31, 10 states are on alert for thunderstorms and heavy rain
mahendra india news, new delhi

मौसम ने पिछले तीन दिनों में नौतपा के अंदर करवट ली है। शनिवार को हरियाणा, राजस्थान समेत कई प्रदेशों में आंधी चलने के साथ बरसात हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कल सेंड यानि इस माह के अंतिम दिन 31 मई को भी मौसम में बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 15 घंटों के अंदर 10 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। इस दौरान तापमान में गिरावट होगी। 


इन 10 राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार दस प्रदेशों में मौसम में बदलाव रहेगा। इन राज्यों में बारिश, तूफान और आंधी के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा, पंजाब शामिल हैं।

दिल्ली में मौसम
दिल्ली (31 मई से 4 जून- तेज हवाएं चलेंगी) कहीं-कहीं हल्की बरसात और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। 1 जून को बड़ी राहत मिल सकती है। बारिश के साथ आंधी को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। 

राजस्थान हरियाणा प्रदेश में मौसम
राजस्थान (31 मई- आंधी-बारिश अलर्ट): पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तरी जिलों के लिए आंधी, बिजली कडक़ने और बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। 

WhatsApp Group Join Now


पंजाब (31 मई- बारिश का अलर्ट): यहां पर कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। चंडीगढ़, मोहाली, खरड़, पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, रूपनगर और एसबीएस नगर में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।