home page

8 मई 2026 को 11 राज्यों में तूफानी बरसात की चेतावनी, इस गति से चलेगी हवा

 | 
On May 8, 2026, there is a warning of torrential rain in 11 states, with winds blowing at this speed
mahendra india news, new delhi

मौसम में शुक्रवार यानि 8 मई को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान सहित 11 प्रदेशों में मौसम का मिजाज बिगडऩे वाला है। इनमें से मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे प्रदेशों में बरसात को लेकर अलर्ट है तो वहीं यूपी-बिहार सहित कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां 55 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। कहीं-कहीं आंधी-तूफान को लेकर भी संभावना जताई गई है। 


हरियाणा प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम को लेकर मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 10 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमीविक्षोभ  का आंशिक प्रभाव कल 6 मई तक बने रहने की संभावना है जिस के कारण कल 6 मई को भी हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई  रहने तथा हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना  है। परंतु 7 मई से 10 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने तथा उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। परंतु 10 मई रात्रि से एक और पश्चिमीविक्षोभ आने की संभावना  है जिसके आंशिक प्रभाव से फिर से मौसम में बदलाव आने की संभावना बन रही है।

इन प्रदेशों में बरसात की चेतावनी
मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी दी है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से बनी ठंडक कम होगी। एक बार फिर से भीषण गर्मी लौटने वाली है। 2 से 3 दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
8 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
9 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
10 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है।
11 मई को न्यूनतम तापमान बढक़र 27 डिग्री तक पहुंच सकता है, अधिकतम तापमान गिरकर 39 डिग्री पहुंच जाएगा।
12 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता

WhatsApp Group Join Now

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि, अगले दो दिनों में आंधी-बारिश की गतिविधियां घट सकती हैं। उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।


हिमाचल में 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। प्रदेश के कई इलाकों में 11 मई और 12 मई को बारिश का अनुमान है। राज्य में 11 और 12 मई को कुछ स्थानों पर गरज के साथ बूंदाबांदी, बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के अनुमान को देखते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।