home page

26 अक्टूबर को आज 14 प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

 | 
On October 26th, 14 states will be hit by heavy rain, with winds reaching 85 mph

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार यानी 26 अक्टूबर को मौसम में बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज सोमवार 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान बंगाल की खाड़ी के पास चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, इस बारिश के साथ 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तूफानी हवा चल सकती है। इस चक्रवात के चलते 4 राज्यों पर सबसे अधिक खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा 3 राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है।

वहीं, 26 अक्टूबर की सुबह तक इसके बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में एक चक्रवाती तूफान का रूप लेने की भी पूरी संभावना है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, यह और अधिक तीव्र होता जाएगा और 28 अक्टूबर 2026 की सुबह के आसपास आंध्र प्रदेश के तट के पास, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में पहुंच जाएगा। पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।

इन प्रदेशों मेें भारी बरसात की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 26 अक्टूबर को देश के 14 राज्यों में झमाझम बरसात होगी। इन प्रदेशों में हरियाणा, यूपी, दिल्ली, बिहार,  उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भारी बारिश और चक्रवात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तूफान की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। लोगों से बेहद ही सावधान रहने के लिए कहा गया है।