home page

29 अक्टूबर को 18 प्रदेशों में होगी जबरदस्त बारिश का अलर्ट, ओले भी गिरेंगे

 | 
Alert issued for heavy rainfall across 18 states on October 29; hailstorms also expected

mahendra india news, new delhi
मौसम में कल 29 अक्टूबर यानि करवा चौथ के दिन मौसम में बदलाव रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 14 घंटे के अंदर 18 प्रदेशों में भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देश के उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम में बरसात होगी। 

दिल्ली में मौसम
दिल्ली में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 29 अक्टूबर को दिल्ली में तेज आंधी चल सकती है, जिसकी स्पीड 30 किलोमीटर से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकता है। सुबह के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।


राजस्थान के जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, अलवर, भरतपुर और सीकर में मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर की स्पीड से आंधी चल सकती है। जयपुर में कल अधिकत तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

WhatsApp Group Join Now