पावन निर्जला पर अमृत छबील लगाकर नाथूसरी चौपटा के सिरसा रोड पर पिलाया मीठा शर्बत दूध, एसएचओ प्रदीप कुमार बोले अच्छी पहल
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा में सिरसा रोड पर दैनिक जागरण के अभियान नस्ल बचाओ, दूध से शक्ति, नशे से मुक्ति के तहत अृमत छबील लगाकर मीठा जल दूध पिलाया गया। राहगीरों को मीठा दूध का वितरण किया गया। सेवा भावना के साथ राहगीरों के वाहनों को रोका और प्रेम के साथ उन्हें मीठा शर्बत दूध का गिलास पिलाकर स्वयं को धन्य किया। इस शुभ अवसर पर पहुंचे चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि दैनिक जागरण का अभियान नस्ल बचाओ, दूध से शक्ति, नशे से मुक्ति बहुत ही अच्छी पहल है। युवा वर्ग नशे से दूर रहकर खेलों की तरफ ध्यान दें। क्योंकि नशा व्यक्ति को खत्म कर देता है।

अृमत छबील लगाकर मीठा शर्बत दूध पिलाने में चौपटा प्रैस, न्यू दुर्गा एग्रीकल्चर, स्वराज ट्रैक्टर एजेंसीख्ख्, बजाज मोटरसाईकिल एजेंसी, शिवम अस्पताल, मित्रो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स रंधावा, गुरुकुल कंप्यूटर सेंटर, गोयल स्टील, शर्मा टी स्टाल का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर चानण मिस्त्री, डा. इंद्र जागड़ा, सरदार कुलवंत सिंह, एडीओ होशियार सिंह, राय सिंह कलावत, सुरेश ढूकड़ा, दिनेश जागड़ा, अंजनी गोयल, महीपाल आर्य, मनोज गिगोरानी, अमरजीत शर्मा, भरत सिंह डूडी, कलदीप कस्वां, सन्न्नी नागर, सुशील, अशोक कुमार, सुखविंद्र सिंह, गौतम, सचिन, आशु मौजूद
