home page

भारत विकास परिषद शहीद भगत सिंह शाखा के चौथे स्थापना दिवस पर भाई कन्हैया आश्रम में करवाया भोज

 | 
On the fourth foundation day of Bharat Vikas Parishad Shaheed Bhagat Singh branch, a feast was organised at Bhai Kanhaiya Ashram.

सिरसा। भारत विकास परिषद शहीद भगत सिंह शाखा के चौथे स्थापना दिवस पर भाई कन्हैया आश्रम में आश्रम में रह रहे सैकड़ों बच्चों, महिलाओं व पुरुषों को भोज करवाया गया।

इस अवसर पर शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि भारत विकास परिषद की ओर से शहीद भगत सिंह शाखा की स्थापना चार साल पहले की गई थी और स्थापना दिवस के अवसर पर इस प्रकार के सामाजिक आयोजन से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता आती है और लोग फिजूलखर्ची की बजाय ऐसे मौकों पर इस प्रकार के आयोजन कर आश्रम में रह रहे असहाय लोगों का सहारा बन सकते हैं। इस मौके पर उपाध्यक्ष डा. गौरव खुराना, सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष राम चंद्र चावला, वरिष्ठ सदस्य अविनाश कांत शर्मा, राम स्वरूप मेहता, रूपेश जिंदल, अशोक कुमार, पूर्व अध्यक्ष विकास मेहता, डा. ओम प्रकाश मेहता द्वारा द्वारा भोज कार्य में सहयोग किया।