home page

पर्यावरण दिवस के मौके पर महिला थाना SIRSA में किया पौधारोपण

 | 
On the occasion of Environment Day, tree plantation was done in Mahila Thana Sirsa

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। भारत विकास परिषद शहीद भगत सिंह शाखा द्वारा पर्यावरण दिवस के मौके पर महिला थाना, सिरसा में पौधा रोपण किया। थाना प्रभारी सुनीता, कोमल सब इंस्पेक्टर, एएसआई सीमा द्वारा भी एक एक पौधा रोपित किया गया। ड्रग एवं खाद्य विभाग इंस्पेक्टर सुनील मेहला ने विशेष सहयोग किया। अश्वनी कुमार शर्मा रेड क्रॉस ने भी पौधा रोपण किया व शाखा द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर महिला थाना प्रभारी सुनीता ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण समय की मांग है।

ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण का संतुलन लगातार बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिले, इसके लिए हमें अभी से मिलकर प्रयास करने होंगे और अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। पौधे लगाने तक ही नहीं, उनके बड़ा होने तक देखभाल भी करनी होगी। शाखा सदस्यों में अविनाश कांत शर्मा, राम चंद्र चावला, विवेक कुमार शर्मा, विनय आनंद शर्मा, विकास रहेजा, बलबीर सोनी व उनके पिता ने शाखा को पौधे भेंट किए। तरुण गुप्ता का पर्यावरण टोली ने बहुत सहयोग किया। डा. गौरव खुराना उपाध्यक्ष ने ट्री गार्ड लाने में व पौधे लगवाने में सहयोग किया, जबकि पूर्व अध्यक्ष विकास रहेजा ने पानी की व्यवस्था करवाई व सभी पौधों में पानी डाला।