home page

मानव एकता दिवस के अवसर पर सिरसा के निरंकारी भवन में रक्तदान शिविर 24 को

 | 
  On the occasion of Human Unity Day, a blood donation camp will be organised on 24th at Nirankari Bhawan, Sirsa.

सिरसा। सन्त निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के पावन आशीर्वाद से सिरसा के संत निरंकारी सत्संग भवन नजदीक के.सी.एम. मोटेल बरनाला रोड, सिरसा में 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार को विशाल रक्तदान शिविर व मानव एकता दिवस समागम का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता विनोद खन्ना सेक्टर इंचार्ज (रोहिनी दिल्ली) करेंगे।

टोहाना जोन के जोनल इंचार्ज रमन नागपाल ने बताया कि रक्तदान कैम्प सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक व इसी दौरान मानव एकता दिवस सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मानव एकता दिवस की संपन्नता पर सभी के लिए लंगर प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि यह पावन दिवस बाबा गुरबचन सिंह एवं चाचा प्रताप सिंह की दिव्य स्मृति को समर्पित है,

जिनका सम्पूर्ण जीवन त्याग, समर्पण और नि:स्वार्थ सेवा की अद्वितीय मिसाल रहा है। उन्होंने अपने आचरण और विचारों के माध्यम से मानवता को प्रेम, विनम्रता और परोपकार का सच्चा मार्ग दिखाया। उनके दिव्य आदर्श आज भी मानव मात्र को यह प्रेरणा देते हैं कि सच्ची साधना केवल शब्दों में नहीं, बल्कि नि:स्वार्थ सेवा, करुणा और आपसी भाईचारे के भाव में निहित हैं। उल्लेखनीय है कि संत निरंकारी मिशन रक्तदान के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है

WhatsApp Group Join Now

, जहां 4 दशकों से रक्तदान का सफल आयोजन किया जा रहा है। मिशन का स्वयं का ब्लड बैंक मुंबई में निरंतर परोपकार और सेवा-भाव के साथ अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। विगत वर्षों में आयोजित लगभग 9000 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 15 लाख युनिट रक्तदान द्वारा अनगिनत जीवनों को नया संबल और जीवनदान प्राप्त हुआ है

और इस वर्ष 2026 में मानव एकता दिवस 24 अप्रैल के अवसर पर एक ही दिन पूरे भारतवर्ष में 200 स्थानों पर रक्तदान कैम्प लगाकर लगभग 40000 ब्लड यूनिट इकत्र किया जाएगा। सन्त निरंकारी मिशन का ध्येय सदैव मानवता की सेवा ही रहा है जिसमें निरंकारी मिशन का प्रत्येक भक्त निरंतर अपना सहयोग देता आ रहा है । लोक कल्यानार्थ यह नि:स्वार्थ सेवाएं निरंतर जारी है ।