सीडीएलयू SIRSA के शिक्षा विभाग में पाठ्यक्रम निर्माण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
Mahendra india news, new delhi
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय SIRSA के शिक्षा विभाग में करिकुलम डेवलपमेंट अंडर द स्पेशल एंड इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विशेष एवं एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम के लिए एक संगठित, समावेशी तथा समकालीन शैक्षिक आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना रहा। कार्यशाला में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के प्रोफेसर शंकर लाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
सीडीएलयू के शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मीना ने मुख्य वक्ता का औपचारिक स्वागत करते हुए कहा कि पाठ्यक्रम निर्माण शिक्षक शिक्षा की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि विशेष एवं एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम के संदर्भ में समावेशी, व्यावहारिक और समकालीन आवश्यकताओं पर आधारित पाठ्यक्रम आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रो. मीना ने कहा कि मुख्य वक्ता डॉ. शंकर लाल का शैक्षणिक अनुभव और पाठ्यक्रम विकास के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्यशाला से प्राप्त विचार और सुझाव शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने में सहायक होंगे।इस अवसर पर शिक्षा संकाय की डीन प्रो. निवेदिता ने भी विशेष एवं एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की संरचना, उद्देश्यों एवं इसके शैक्षिक महत्व से अवगत कराया।
कार्यशाला में शिक्षा विभाग की प्रो. रंजीत कौर, प्रो. राज कुमार सहित अन्य शिक्षकगण एवं एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में आयोजित विचार-विमर्श सत्र में प्रतिभागियों ने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।
