home page

धोलपालिया बस एक्सीडेंट में पुलिस की एकतरफा कार्रवाई: विरोध में कर्मचारी 29 मई को करेंगे प्रदर्शन, जीएम को सौंपा ज्ञापन

 | 
One-sided police action in the Dholpaliya bus accident: Employees will protest on May 29th, submitting a memorandum to the General Manager



सिरसा। गांव धोलपालिया के पास 15 मई को हुई बस-ट्रैक्टर दुर्घटना मामले में पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है और कर्मचारी 29 मई को दो घंटे प्रदर्शन कर रोष जताएंगे। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा, सिरसा डिपो के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शन को लेकर महाप्रबंधक, सिरसा डिपो को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदेश प्रवक्ता व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर, महासंघ से प्रधान रिछपाल सिंह संधू, सचिव सुरेंद्र सिंह बैरागी, महासंघ से राज्य उप प्रधान लादूराम, संयुक्त कर्मचारी संघ से राज्य महासचिव चमल लाल स्वामी, राज्य उप प्रधान कुलदीप सिंह पावड़ा, प्रधान सतवीर सिंह कड़वासरा व सचिव प्रवीण कुमार बालसमंद ने संयुक्त रूप से बताया कि 15 मई को बस नंबर एचआर57-जीवी 9771 का धोलपालिया के पास ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हुआ था।

बस चालक पृथ्वी सिंह डी-227 ड्यूटी पर थे। खेद की बात है कि ट्रैक्टर चालक की शिकायत पर चालक के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली गई, लेकिन चालक की शिकायत पर आज 10 दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। यह सरासर अन्याय व पुलिस का भेदभाव है। उन्होंने बताया कि जीएम कुलदीप जांगड़ा ने स्वयं एसपी आॅफिस जाकर एफआईआर का आश्वासन दिलवाया था, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। सांझा मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि 28 मई 2026 तक ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो यूनियन बड़े आंदोलन पर मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच व भविष्य में कर्मचारियों को झूठे केस में न फंसाने की मांग भी की गई है।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर व संयुक्त कर्मचारी संघ के महासचिव चमन लाल स्वामी, राज्य उप प्रधान कुलदीप सिंह पावड़ा सतवीर सिंह कड़वासरा व सचिव प्रवीण कुमार बालसमंद व महासंघ से डिपो प्रधान रिछपाल सिंह संधू व सचिव सुरेंद्र सिंह बैरागी महासंघ से राज्य उप प्रधान लादूराम सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now