पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी तक
अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विमुक्त जनजाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं (पीएम-यशस्वी घटक-।।) के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र एनएसपी पोर्टल पर आमंत्रित किए गए हैं। पात्र विद्यार्थी 28 फरवरी तक पंजीकरण अवश्य करें ताकि वे आर्थिक वजह से उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहें।
नगराधीश अजय सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि पात्र विद्यार्थियों का ज्यादा से ज्यादा ज्यादा पंजीकरण हो, ताकि योजना के तहत 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत सरकारी अथवा निजी शिक्षण संस्थाओं में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग, विमुक्त जनजाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना (पीएम यशस्वी घटक-2) के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार इस योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण करने वाले विद्यार्थियों का संबंधित संस्था के नोडल अधिकारी द्वारा वेरिफिकेशन की जाएगी। इसके बाद जिला नोडल अधिकारी व नगराधीश इन्हें वेरीफाई करेंगे। इसके बाद संबंधित विभागों के स्टेट नोडल अधिकारी योजना की राशि पंजीकरण करवाने वाले विद्यार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे।
ऑनलाइन होगा आवेदन, समस्या आए तो दूरभाष पर करें संपर्क
सरकार द्वारा पूरा लाभ पात्र विद्यार्थी तक पहुंचाने के उद्देश्य से योजना के क्रियान्वयन में और पारदर्शिता लाई गई है तथा अब केवल ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही पात्र विद्यार्थियों को योजना का पूरा लाभ मिलेगा। छात्र को पीएमएस-एससी के लिए अनुसूचित जाति श्रेणी और पीएम-यशस्वी घटक-2 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग या विमुक्त जनजाति से संबंधित श्रेणी से होना चाहिए। छात्र की वार्षिक पारिवारिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से ज्यादा न हो।
पात्र विद्यार्थी शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए 28 फरवरी तक www.scholarships.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। सभी पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील है कि वे समय पर आवेदन कर इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर आवेदन करें और योजना का लाभ अवश्य उठाएं। इसके अलावा किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए कार्यदिवस में नगराधीश कार्यालय, दूरभाष नंबर 01666-248881 या जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
