home page

हरियाणा प्रदेश में सुपर-100 के इस दिन से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, ऑनलाइन पंजीकरण आज से, डीईओ को पत्र जारी

 | 
Online applications for the 'Super-100' program in Haryana will commence on this date; online registration starts today, and a letter has been issued to the DEO

mahendra india news, new delhi

इस बार हरियाणा सुपर सौ कार्यक्रम मेंं सौ अतिरिक्त सीटों को जोड़ा गया है। सीएम की बजट घोषणा 2026-27 के तहत हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रम में जोड़ी गई 100 अतिरिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसको लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक (शैक्षणिक) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर सरकारी स्कूलों के पात्र विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।


आपको बता दें कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक आज वीरवार यानि 9 जुलाई से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। जबकि 12 जुलाई से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। पहले स्तर की प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को होगी, इसका परिणाम 17 जुलाई को घोषित किया जाएगा। इसके बाद चयनित छात्रों के लिए दूसरे स्तर की परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित होगी और 23 जुलाई को अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। 

25 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
आपको बता दें कि इस परीक्षा में चयनित छात्रों की कक्षाएं 25 जुलाई से शुरू होंगी। निदेशालय ने सभी स्कूल प्रमुखों को पात्र छात्रों को प्रेरित कर अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ ही संबंधित अधिकारियों को पंजीकरण प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार कर प्रत्येक पात्र छात्र तक इसकी जानकारी पहुंचाने को कहा  है।

WhatsApp Group Join Now