home page

एक दिन से सिर्फ 200 लीटर डीजल ही खरीद सकेंगे, कमर्शल यूजर के लिए करीब 40 रुपये प्रति लीटर महंगा डीजल रहेगा उपलब्ध

 | 
Only 200 liters of diesel can be purchased per day; diesel will be available to commercial users at a premium of approximately ₹40 per liter
mahendra india news, new delhi

एक दिन से सिर्फ 200 लीटर डीजल ही खरीद सकेंगे, कमर्शल यूजर के लिए करीब 40 रुपये प्रति लीटर महंगा डीजल रहेगा उपलब्ध अगले 90 दिन तक आदेश रहेगा प्रभावी। आम उपभ्भोक्ताओं एक दिन में अधिकतम 200 लीटर ही डीजल खरीद सकेंगेग। इस डीजल को फिर से बेचने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इ


सके अलावा अब फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल यूजर्स को रिटेल आउटलेट से ईंधन नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार ने 11 जून 2026 को इसे लेकर आदेश जारी किया है। अब इन बड़े उपभोक्ताओं को केवल बल्क सेल पॉइंट्स से ही ईंधन खरीदना होगा।

केंद्र सरकार ने यह कदम देश के कुछ हिस्सों में रिटेल पंपों पर अचानक बढ़ी असामान्य बिक्री को देखते हुए उठाया है। यह पाबंदी शुरुआती तौर पर 90 दिनों के लिए लागू रहेगी। सरकार का कहना है कि इस फैसले से आम उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की किल्लत नहीं होगी।