home page

जिला जेल सिरसा की फैक्टरी में रखी सरसों की खल की खुली बोली 28 सितंबर को

 | 
 जिला जेल सिरसा की फैक्टरी में रखी सरसों की खल की खुली बोली 28 सितंबर को

Mahendra india news, new delhi
जिला जेल सिरसा की फैक्टरी में रखी लगभग 90 क्विंटल सरसों की खल को खुली बोली के माध्यम से बेचा जाएगा। यह खुली बोली 28 सितंबर, सोमवार को सुबह 11 बजे बरनाला रोड स्थित जिला जेल के कार्यालय में होगी। बोली में भाग लेने के लिये बोलीदाता को बोली शुरू होने से पहले सिक्योरिटी राशि के रूप में 50 हजार रुपये अधीक्षक, जिला जेल सिरसा के कार्यालय में जमा करवाने होंगे।

जिला जेल अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि सफल बोलीदाता को सरसों की खल एक सप्ताह के अन्दर-अन्दर उठानी होगी। बारदाना का प्रबंध भी स्वयं करना होगा। सफल बोलीदाता जेल के अंदर किसी भी बंदी से किसी प्रकार का लेन देन या व्यवहार नहीं करेगा और ना ही किसी प्रकार का ऐसा कार्य करेगा जो जेल नियमों के विरुद्ध हो। ऐसा करने पर उसे नियमों अनुसार दंडित किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि सरसों की खल उठाने के लिए सफल बोलीदाता को वाहन का प्रबंध स्वयं करना होगा। खल की पूर्ण कीमत बोली के सात दिन के अन्दर-अन्दर एकमुश्त किस्त डिमांड ड्राफ्ट के रूप में 5 प्रतिशत जीएसटी सहित जमा करवानी होगी। यदि सफल बोलीदाता उपरोक्त शर्तों को तोड़ता है, तो धरोहर राशि जब्त करके ठेके को समाप्त कर दिया जाएगा। 

WhatsApp Group Join Now