SIRSA जिला जेल की कृषि भूमि को ठेके पर देने के लिए इस दिन होगी खुली बोली, इन शर्तों के अनुसार होगी बोली
Mahendra india news, new delhi
SIRSA जिला जेल प्रशासन द्वारा कृषि भूमि को ठेके पर देने के लिए 8 अप्रैल को प्रात: 11 बजे जिला जेल, बरनाला रोड, सिरसा स्थित जेल अधीक्षक कार्यालय में खुली बोली आयोजित की जाएगी। यह भूमि डबवाली गांव में मुख्य सडक़ के पास स्थित लगभग 3 एकड़ 4 मरले क्षेत्रफल की है, जिसे वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एक वर्ष की अवधि हेतु ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) पर दिया जाएगा।
जेल अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा जारी शर्तों के अनुसार बोली में भाग लेने के लिए प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति को 10 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करवानी अनिवार्य होगी। कृषि भूमि पर सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था ठेकेदार को स्वयं करनी होगी। विभाग केवल भूमि उपलब्ध कराएगा, जबकि खेती से संबंधित अन्य सभी सामग्री जैसे बीज, खाद, औजार और मजदूरी का खर्च ठेकेदार को ही वहन करना होगा।
ठेकेदार को किसी भी प्रकार की नशीली या अवैध/निषिद्ध फसल उगाने की अनुमति नहीं होगी। बोली में सफल ठेकेदार को जमीन के ठेके की पूरी राशि बोली के 7 दिनों के भीतर जिला जेल सिरसा के कार्यालय में जमा करवानी होगी। निर्धारित समय सीमा में राशि जमा न करने पर उसकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।
इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों की जमानत राशि मौके पर ही वापस कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अन्य शर्तों की जानकारी बोली के समय ही दी जाएगी। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर बोली प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
