home page

होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु भावनगर टर्मिनस-बीकानेर-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन

 | 
Operation of Bhavnagar Terminus-Bikaner-Bhavnagar Terminus weekly special train for the convenience of passengers on the occasion of Holi festival
mahendra india news, new delhi

रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु भावनगर टर्मिनस-बीकानेर-भावनगर साप्ताहिक टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।  

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09271, भावनगर टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 29.03.26 तक (06 ट्रिप) भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक से रविवार को 04.25 बजे रवाना होकर सोमवार को 01.15 बजे बीकानेर पहुॅचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 09272, बीकानेर-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 30.03.26 तक (06 ट्रिप) बीकानेर से प्रत्येक सोमवार को 09.00 बजे रवाना होकर मंगलवार को 04.35 बजे भावनगर टर्मिनस पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सिहोर, धोला, बोटाड, सुरेन्द्रनर गेट,

आम्बली रोड, गांधीनगर कैपिटल, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं, पाली मारवाड, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, नागौर व नोखा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाडी में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बें होगें।

WhatsApp Group Join Now