home page

ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

 | 
Operation of Bhavnagar Terminus-Haridwar-Bhavnagar Terminus weekly special train for the convenience of passengers during summer vacation
Mahendra india news, new delhi

INDIAN रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार-भावनगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।  

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09271, भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.04.26 से 31.05.26 तक (08 ट्रिप) भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक रविवार को 04.25 बजे रवाना होकर सोमवार को 15.00 बजे हरिद्वार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09272, हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13.04.26 से 01.06.26 तक (08 ट्रिप) हरिद्वार से प्रत्येक सोमवार को 16.25 बजे रवाना होकर मंगलवार को 04.35 बजे भावनगर टर्मिनस पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सिहोर गुजरात, धोला, बोटाड, सुरेन्द्रनर गेट, विरमगाम, आम्बली रोड, गांधीनगर कैपिटल, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, मारवाड जं, पाली, मारवाड, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ,


रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, सिवानी, हिसार, हांसी, भिवानी, कलानौर कलां, रोहतक, पानीपत, अम्बाला कैंट, सहारनपुर व रूडकी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस गाडी में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बें होगें।

बीकानेर मण्डल के दुधवाखारा एवं सादुलपुर स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक के लिए उपरोक्त रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी।

1.    गाडी संख्या 09271, भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 19.04.26 व 26.04.26 को भावनगर टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया डेगाना-फुलेरा-रींगस-नारनौल-रेवाडी-भिवानी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा मार्ग में मकराना, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल व रेवाडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

WhatsApp Group Join Now

2.    गाडी संख्या 09272, हरिद्वार- भावनगर टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 20.04.26 व 27.04.26 को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया भिवानी-रेवाडी-नारनौल-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा मार्ग में रेवाडी, नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।