home page

चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे विधायक गोकुल सेतिया को विपक्ष नेता भूपेंद्र हुड्डा ने उठाया, कह दी ये बड़ी बात

 | 
news
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में राज्यसभ्भा चुनाव के बाद राजनीति में बड़ी उठक पटक कौ दौर जारी है। चुनाव में एक सीट बीजेपी व एक सीट कांग्रेस ने जीती है। इस राज्यसभा चुनाव में मात्र 0.34 मतों के अंतर से जीती कांग्रेस में एक बार फिर से फुट बढ़ गई है। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी के उन 9 एमएलए के नाम कांग्रेस हाईकमान को सौंप दिए हैं, जिनके वोट निरस्त और क्रॉस हुए हैं। 

धरने की सूचना मिलने पर विपक्ष नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। इसके बाद दोनों कांग्रेस विधायकों को विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने धरना स्थल पर आकर उठाया, इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गोकुल सेतिया और मंजू चौधरी ने क्रॉस वोट नहीं किया इनकी वोट पार्टी को पड़ी है।

गोकुल ने शुरू किया धरना
इसी बीच चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया धरने पर बैठे गए हैं। उन्होंने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम सार्वजनिक किया जाए। इसी को लेकर यह धरना दिया है।

सिरसा एमएलए सेतिया ने कहा कि विपक्ष की तरफ से मेरा व कई नाम इंटरनेट मीडिया पर फैलाए जा रहे हैं। क्रॉस वोट व वोट कैंसिल होना दोनों ही पार्टी से धोखा है। सिरसा के कांग्रेसी एमएलए गोकुल सेतिया ने मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले और वोट रद्द करने वाले एमएलए के नाम सार्वजनिक करने की मांग की थी।

WhatsApp Group Join Now

इसी के साथ ही उन्होंने घोषणा की कि वह बुधवार को चंडीगढ़ में अपने कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर धरना दूंगा और बाकी एमएलए से अनुरोध करूंगा कि वे भी धरने पर आए। जिन 5 विधायकों ने क्रॉस वोट करके पार्टी की मंजी ठोकने का काम किया है, उन्हें बाहर निकालने का कार्य किए जाए। पार्टी का एमएलए होने के कारण मेरा भी अपनी बात रखने का हक है। 


सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर जो फेक न्यूज डाल रहे हैं कि उसमें मेरा भी नाम है। इसमें कोई दो राय नहीं है सीएम साहब मेरे घर आए। मैं व्यक्तिगत तौर पर उनकी इज्जत करता हूं।