home page

दिल्ली एनसीआर में 72 घंटे तक भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट, दी गई ये चेतावनी

 | 
Orange alert of heavy rain for 72 hours in Delhi NCR, this warning was given
mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून की सक्रियता से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। इसी के साथ कई जगह भारी बरसात से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है। 


आपको बता दें कि प्रथम बरसात ने ही दिल्ली और नोएडा-गाजियाबाद को पानी-पानी कर दिया है। मौसम विभाग ने अब सोमवार से आने वाले 72 घंटे यानि तीन दिन तक भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। इसी के साथ ही ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।  यानी यह बरसात आमजन के लिए राहत की जगह आफत बन सकती है। 


बरसात से तापमान में भी गिरावट आई है। इससे गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार के दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे और भारी बरसात की उम्मीद है। 

इसी के साथ ही मंगलवार 2 जुलाई को भी भारी बरसात की चेतावनी के साथ अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। जबकि बुधवार 3 जुलाई को भी भारी बरसात के साथ अधिकतम तापमान और घटकर 29 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 

WhatsApp Group Join Now