home page

संतरे के छिलके में हैं कई औषधीय गुण, स्किन को बना देगी फ्लॉलेस, यूूज ऐसे करें

 | 
Orange peel has many medicinal properties, it will make the skin flawless, use it like this
mahendra india news, new delhi

संतरे का सीजन शुरू हो चुका है। मार्केट में संतरा की कई किस्में आने लगी है। संतरे का नाम लेते ही मूंह में पानी आ जाता है। संतरा खाने के बहुत से फायदें हैं, क्योंकि संतरे का फल सेहतमंद गुणों से भरपूर है। इसके छिलके भी में भी बहुत से गुण हैं। इसके छिलके को आमतौर पर कचरा समझने की ही गलती की जाती है, मगर लोग संतरे को खाने के बाद उसके छिलके को फेंक देते हैं, संतरे के छिलके में ऐसे कई गुण होते हैं जो आपकी स्किन के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं? 

आर्यवैदिक डा. ऊर्जा सचदेवा ने बताया कि संतरे के छिलके में उच्च मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, और फाइबर होते हैं, जो त्वचा को निखारने, डेड स्किन को हटाने, और त्वचा की परेशानियां को कम करने में सहायता करते हैं. इसकी सहायता से आप बहुत ही कम पैसों में अपनी त्वचा को फ्लॉलेस बन सकते हैं.

संतरे के छिलकों के उपयोग- 

फेसपैक 
आपको बता दें कि संतरे के छिलके का फेसपैक बना सकते हैं। संतरे के छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें, इस पाउडर को दही या शहद के साथ मिलाकर एक फेस पैक तैयार करें,, इसके बाद  इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें, यह पैक त्वचा की चमक को बढ़ाने में सहायता करेगा और मुंहासों को भी कम करेगा। 

WhatsApp Group Join Now
 

इसी के साथ ये भी बता दें कि संतरे के छिलकों को सुखाकर और पीसकर, उसमें चीनी और जैतून के तेल को मिलाकर एक स्क्रब तैयार करें, इसे हल्के हाथों से स्किन पर लगाकर रगड़ें, यह स्क्रब त्वचा से डेड स्किन को हटाकर उसे नर्म और मुलायम बनाएगा।