home page

शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हड्डी रोग जांच कैंप लगाया

 | 
Orthopedic check-up camp organised at Shah Satnam Ji Speciality Hospital

mahendra india news, new delhi

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का हर क्षण सृष्टि की सेवा को समर्पित रहता है। इसी क्रम में पूज्य गुरु जी की ओर से 12 जनवरी से जहां निरंतर स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करके जरूरतमंद मरीजों का उपचार करवाया जा रहा है, वहीं इस सेवा के महाकुंभ के तहत असहायों और दीन-दुखियों की मदद भी निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार में शाह मस्ताना शाह सतनाम जी धाम, डेरा सच्चा सौदा सिरसा में पूज्य गुरु जी की ओर से 10 अति जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें और नशा छोड़ने वाले 8 युवाओं को सेफ कैंपेन के तहत काजू, बादाम सहित पौष्टिक आहार की किटें दी गर्इं। 

इसके अलावा शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य जांच शिविरों की कड़ी में हड्डी रोग जांच कैंप लगाया गया, जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ पंकज शर्मा, डॉ. सिद्धार्थ, शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल से डॉ. वेदिका इन्सां, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. जसविंदर, डॉ. नीता, डॉ. मोनिशा, डॉ. दृष्टि, डॉ. स्नेहिल और डॉ. प्रदीप ने अपनी बहुमूल्य सेवाएं दीं। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सैकड़ों मरीजों की जांच के साथ परामर्श दिया और अति जरूरतमंदों को दवाइयां भी फ्री दी गई।

वहीं एमएसजी नेच्युरोपैथी अस्पताल में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से मरीजों का उपचार निरंतर जारी है। नैच्युरोपैथी में डॉ. रवि कुमार, डॉ. बिजोय, डॉ. रूपेश कुमार और डॉ. एम. नंदिनी अपनी सेवाएं दी जा रही हैं। कैंप में मरीजों के बैक पेन, मोटापा, त्वचा, शुगर, ब्लड प्रेशर, सर्दी-जुकाम, एलर्जी, अस्थमा सहित अन्य बीमारियों का उपचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि इन कैंपों पर आने वाला खर्च पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से अपनी नेक, मेहनत की कमाई में से वहन किया जा रहा है। बता दें कि पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा नेचर कैंपेन के तहत अब तक 26 करोड़, 7 लाख 38 हजार 427 पौधे लगा चुका है। वहीं 10 लाख 69 हजार 616 लीटर रक्तदान कर चुका है।

WhatsApp Group Join Now