home page

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद स्कूल, अरनियांवाली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

 | 
news

mahendra india news, new delhi

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अरनियांवाली के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

बैडमिंटन अंडर-17 एकल वर्ग में कक्षा 10 के छात्र युवराज राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं बैडमिंटन अंडर-17 युगल वर्ग में कक्षा 10 के पराग एवं कक्षा 11 के ध्रुव की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों एवं विद्यालय प्रबंधन को खेलकूद प्रतियोगिता के कन्वीनर हनुमान खोत द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों तथा अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के खिलाड़ी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

WhatsApp Group Join Now