राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्पा की शानदार सफलता, राज्य स्तरीय NSS शिविर में सराहनीय उपलब्धि
राज्य स्तरीय NSS शिविर में जिला सिरसा की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों—chautala, नेजाडेला कलां, बड़ागुढ़ा, kaluanaऔर ellenabadआदि से लगभग 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पा की टीम ने विशेष उपलब्धि हासिल करते हुए जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय की कुल 9 छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया,
जिनमें प्रमुख उपलब्धियाँ इस प्रकार रहीं— सिंगिंग प्रतियोगिता में सुखप्रीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, भाषण प्रतियोगिता में स्नेह (Sheenam) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा कविता पाठ प्रतियोगिता में जसप्रीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व जिले का गौरव बढ़ाया। इस 7 दिवसीय शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेते हुए अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व कौशल का विकास किया तथा NSS के उद्देश्यों को पूर्ण करने हेतु दिन-रात सक्रिय योगदान दिया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री नरेश कुमार ग्रोवर, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिशुपाल एवं मैडम सुनीता रानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पूरे शिविर को सफल बनाने में मार्गदर्शन दिया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुभाष फूटेला ने विजेता विद्यार्थियों एवं टीम को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के मुखिया श्री मनीष मेहता ने भी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और विद्यार्थियों ने अनुशासन एवं मेहनत से अपनी पहचान बनाई है। जिला समन्वयक श्री नरेश कुमार ग्रोवर ने पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरित करते हुए उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई, जिससे यह शिविर अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
