home page

नाथूसरी कलां सहित 7 गांवों में होगा पैक्स चुनाव, मोनिका रानी छाता चुनाव चिन्ह पर लड़ रही चुनाव

 | 
news

 mahendra india news, new delhi

दि नाथूसरी कलां प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड की प्रबंधक समिति के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव में नाथूसरी कलां निवासी राममूर्ति आर्य के बेटे सुदेश कासनियां की धर्मपत्नी मोनिका रानी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

चुनाव के मद्देनजर सोमवार को राममूर्ति आर्य ने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से मोनिका रानी के पक्ष में समर्थन देने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं से मोनिका रानी के चुनाव चिन्ह छाता पर मतदान कर उन्हें विजयी बनाने का आग्रह किया।

राममूर्ति आर्य ने बताया कि इस चुनाव में नाथूसरी कलां, रूपाना जाटान, शक्करमंदोरी, शाहपुरिया, तरकांवाली, हंजीरा और रामपुरा ढिल्लों गांवों के मतदाता मतदान करेंगे। इन गांवों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रबंधक समिति के प्रतिनिधि का चयन करेंगे।