मिलन समारोह में पनिहारी सरकारी स्कूल व द सिरसा स्कूल के ने एक-दूसरे से सांझा किए अनुभव
Mahendra india news, new delhi
पनिहारी सरकारी स्कूल एवं द सिरसा स्कूल के छात्रों के लिए एक मिलन समारोह एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच दोस्ती, सहयोग, आत्मविश्वास और सीखने का उत्साह बढ़ाना था। इस कार्यक्रम में छात्रों को शिक्षा के महत्वए नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका पर मार्गदर्शन देते हुए प्रेरित किया।छात्रों ने मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय देते हुए अपनी रुचियां, लक्ष्य और उपलब्धियों को सांझा किया।
छात्रों ने अत्याधुनिक रोबोटिक्स लैब में रोबोट निर्माण और संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया। विज्ञान प्रयोगशाला में छात्रों ने रोचक विज्ञान प्रयोगों को व्यक्तिगत रूप से किया। छात्रों ने विभिन्न गीतों और वाद्य प्रस्तुति के माध्यम से संगीत का आनंद प्रस्तुत किया। शारीरिक विकास और टीम भावना को प्रोत्साहित करने हेतु खेलकूद गतिविधियां आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने बड़ी उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्रों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया तथा शिक्षण-अनुभव, प्रयोगशाला सुविधाओं और स्कूल संसाधनों की जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम के समापन पर स्कूल की निदेशक प्रधानाचार्या मनीषा गोदारा ने सभी शिक्षकों तथा छात्रों को धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम को सफल, सार्थक और स्मरणीय बताया।
