home page

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मम्मड़ खेड़ा का पारस 465 अंकों के साथ रहा अव्वल

 | 
Paras of Government Senior Secondary School Mammad Kheda topped with 465 marks

Mahendra india news, new delhi
 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मम्मड़ खेड़ा का परिणाम अत्यंत उत्साहजनक रहा है। विद्यालय के कुल 32 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 7 विद्यार्थियों ने विशेष योग्यता (मेरिट) प्राप्त कर गांव व स्कूल का नाम रोशन किया है।

परीक्षा में छात्र पारस ने 465 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही विनीत ने 438, भावना ने 437, पूजा ने 435, प्रयाग ने 418, अनुष्का ने 407 और दीपिका ने 404 अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई। इस गौरवशाली उपलब्धि पर एसएमसी प्रधान पवन बैनीवाल, सनराइज ट्रस्ट के प्रधान मुकेश बैनीवाल और सरपंच बलदेव सिंह ने खुशी जाहिर की।

उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि बच्चों की इस मेहनत ने सिद्ध कर दिया है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर निरंतर ऊंचा उठ रहा है। विद्यालय के प्राचार्य नीरज पाहुजा ने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम शिक्षकों के कड़े परिश्रम और बच्चों के अनुशासन की जीत है। उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया और अन्य बच्चों को भी इनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

WhatsApp Group Join Now