तिरुपति -हिसार एक्सप्रेस रेल सेवा का कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
| Jul 24, 2026, 07:12 IST
Mahendra india news, new delhi
रेलवे द्वारा तिरुपति -हिसार एक्सप्रेस रेल सेवा का तिरुपति, रेनिगुन्टा , गुडूर, नेल्लौर एवं ओंगोल स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 14724,तिरुपति -हिसार एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 27 जुलाई 2026 से तिरुपति स्टेशन से परिवर्तित समय 23.50 बजे प्रस्थान कर रेनिगुन्टा स्टेशन पर परिवर्तित समय 00:13 बजे आगमन
एवं 00.15 बजे प्रस्थान, गुडूर स्टेशन पर परिवर्तित समय 01:58 बजे आगमन एवं 02:00 बजे प्रस्थान, नेल्लौर स्टेशन पर परिवर्तित समय 02:28 बजे आगमन एवं 2:30 बजे प्रस्थान, ओंगोल स्टेशन पर परिवर्तित समय 03.58 बजे आगमन एवं 04.00 बजे प्रस्थान करेगी।
