home page

यूमी फिटनेस क्लब के प्रतिभागियों ने स्केटिंग में जीते 13 पदक

 | 
Participants from Yumi Fitness Club won 13 medals in skating

mahendra india news, new delhi
 शिमला में आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता में शहर के यूमी फिटनेस क्लब के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड, 4 सिल्वर व 4 कांस्य सहित कुल 13 पदकों पर कब्जा कर क्लब व जिले का नाम रोशन किया। यूमी फिटनेस क्लब की डायरेक्टर रवीना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अनेक राज्यों से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यूमी फिटनेस क्लब से जयकृष्ण, सहज, पुनित, जिया व जान्वी ने गोल्ड, ओइशी, उनाज, रोनित, प्रियांशु ने सिल्वर, हितकृष, हितेश, हरिक व पार्थ ने कांस्य पदक प्राप्त किए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। डायरेक्टर ने कहा कि इससे पूर्व भी क्लब के प्रतिभागी राष्टÑीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से युवाओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसका परिणाम हम सभी के सामने हैं। सभी प्रतिभागी मेहनती हैं और स्केटिंग के प्रति समर्पित हैं। स्केटिंग में इनका भविष्य काफी उज्जवल है और राष्टÑीय व अंतर्राष्टÑीय स्तर पर ये प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे।

WhatsApp Group Join Now