home page

डेरा सच्चा सौदा सिरसा में पावन भंडारे का आयोजन, पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने भेजा संदेश

 | 
NEWS

 mahendra india news, new delhi
डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज का 135वां पावन अवतार दिवस मंगलवार को एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे के रूप में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शाह सतनाम-शाह मस्ताना जी धाम डेरा सच्चा सौदा SIRSA में देश-विदेश से बड़ी तादाद में साध-संगत पहुंची। गुरु भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव से पावन भंडारे में शिरकत की। इस दौरान जहां भजनवाणी के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान हुआ, वहीं मानवता भलाई कार्यों के जरिए जरूरतमंदों की मदद कर खुशियां साझा की गईं। इस पावन अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने साध-संगत के नाम अपना पावन संदेश भेजा, जिसे उपस्थित साध-संगत को पढ़कर सुनाया गया। संदेश में पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि मालिक सबको तंदरुस्ती और ताजगी दें। सबकी जायज मांग मालिक जल्द से जल्द पूरी कर घरों में खुशियां व बरकत दे। पूज्य गुरु जी ने पावन भंडारे की लाखों करोड़ों बार बधाई देते हुए साध-संगत को आशीर्वाद दिया। पूज्य गुरु जी का संदेश सुनकर साध-संगत में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके पश्चात सभी ने 'धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा' का इलाही नारा लगाकर पूज्य गुरु जी को पावन एमएसजी अवतार दिवस की बधाई दी।


                     

भंडारे की खुशी में डेरा सच्चा सौदा की क्लाथ बैंक मुहिम के तहत 135 जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और उन्होंने इस नेक कार्य के लिए डेरा सच्चा सौदा का आभार जताया। पावन भंडारे का शुभारंभ सुबह 11 बजे 'धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा' का इलाही नारा लगाकर किया गया। इसके पश्चात भजनवाणी के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान हुआ। इस अवसर पर साध-संगत को संबोधित करते हुए पूज्य गुरु जी ने सर्वप्रथम बेपरवाह सच्चे दाता रहबर सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन एमएसजी अवतार दिवस की अरबों-खरबों बार बधाई दी। पूज्य गुरु जी ने सभी के लिए खुशियों की कामना करते हुए फरमाया कि मालिक सबके जन्मों-जन्मों के कर्म काटें और संचित कर्मों को भी हलका करें। इसके लिए सार्इं जी के पावन चरणों में प्रार्थना की। साथ ही पूज्य गुरु जी ने श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश दिवस गुरुपर्व की भी साध-संगत को बधाई दी।


बचपन से ही जरूरतमंदों की मदद और सेवा का भाव था शाह मस्ताना जी महाराज में
पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि सच्चा सौदा की शुरूआत कैसे हुई और इसके संस्थापक सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज का पावन जीवन किस तरह मानवता की सेवा और परमात्मा की तलाश को समर्पित रहा। सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज का अवतार बिलोचिस्तान के गांव कोटड़ा, तहसील गंधेय में माता तुलसा बाई जी और पिता पिला मल जी के घर हुआ। बचपन से ही उनके व्यक्तित्व में ऐसे गुण दिखाई देने लगे थे, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाते थे। पूज्य गुरु जी ने बचपन का एक प्रसंग सुनाते हुए बताया कि एक बार माता जी ने सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज को दुकान पर बेचने के लिए खोए की बर्फी दी। रास्ते में कुछ फकीर मिल गए। उन्होंने सार्इं जी से पूछा कि क्या लेकर जा रहे हो? सार्इं जी ने बताया कि बर्फी लेकर जा रहे हैं। इस पर फकीरों ने कहा कि वे काफी देर से भूखे हैं। उनकी बात सुनकर सार्इं जी ने पूरी मिठाई उन्हें दे दी। फकीर मिठाई पाकर बहुत खुश हुए और उन्होंने सार्इं जी को दुआएं दीं। मिठाई फकीरों को देने के बाद सार्इं जी सोचने लगे कि अब माता जी को क्या जवाब देंगे। माता जी पूछेंगी कि बर्फी कितने में बिकी और कितने पैसे मिले? इसी सोच के साथ सार्इं जी पास के एक किसान के खेत में पहुंच गए और उससे दिहाड़ी मजदूरी के लिए कहने लगे। किसान ने उनकी कम उम्र देखकर कहा कि बेटा, अभी तुम बहुत छोटे हो, यह काम कैसे कर पाओगे? लेकिन सार्इं जी ने काम करने की जिद की और कहा कि बड़े लोग जो काम करते हैं, वह भी कर लेंगे। किसान ने उन्हें काम दे दिया। सार्इं जी ने पूरे दिन मेहनत से काम किया और अपनी मजदूरी लेकर घर लौट आए। किसान उनके काम और मेहनत से इतना प्रभावित हुआ कि उसने यह जानने का फैसला किया कि आखिर यह बालक किस घर में रहता है। वह भी उनके पीछे-पीछे घर पहुंच गया। घर पहुंचने पर माता जी ने सार्इं जी से पूछा कि वे पूरे दिन कहां रहे।

WhatsApp Group Join Now

NEWS

इस पर सार्इं जी ने बताया कि जो काम आपने सौंपा था, वही करने गए थे। उन्होंने किसान से मेहनत करके कमाए पैसे माता जी को दे दिए। पैसे देखकर माता जी हैरान रह गईं। तभी किसान ने आगे आकर पूरी बात बताई कि सार्इं जी ने उनके खेत में पूरे दिन मजदूरी की है। किसान ने माता जी को उनके हाथों पर मेहनत के निशान भी दिखाए और कहा कि यह बालक उम्र में भले ही छोटा है, लेकिन काम बड़े-बड़ों से ज्यादा करता है। यह सुनकर माता जी ने सार्इं जी को गले लगा लिया और पूछा कि जो बर्फी दी थी, उसका क्या हुआ? सार्इं जी ने बताया कि रास्ते में भूखे फकीर मिल गए थे। उन्होंने बर्फी मांगी तो वह उन्हें दे दी। आपने सौदा करने के लिए कहा था, इसलिए बर्फी के बदले मेहनत करके पैसे ले आया हूं। इस
तरह भूखों को भोजन भी मिल गया और सौदा भी हो गया।
-

परमात्मा को पाने की लगन में की अनेक स्थानों की यात्रा
पूज्य गुरु जी ने आगे फरमाया कि सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज के मन में बचपन से ही परमात्मा को पाने की प्रबल लगन थी। उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी महाराज की वाणी सहित अनेक संतों की वाणी का अध्ययन किया। अनहद बाणी, अनहद नाद और परमात्मा की महिमा के बारे में जानकर उनके मन में उस सर्वशक्तिमान मालिक को पाने की तड़प और बढ़ती चली गई। सार्इं जी अनेक स्थानों पर गए। कई लोगों ने उन्हें ऋद्धि-सिद्धियों और चमत्कारों के बारे में बताया। किसी ने उड़ने तो किसी ने पानी पर चलने की विद्या सिखाने की बात कही, लेकिन सार्इं जी का उद्देश्य इन सब चीजों को पाना नहीं था। वे तो उस परमात्मा के दर्शन करना चाहते थे, जो सबका मालिक है, जो मुक्ति और मोक्ष प्रदान करता है। वे कहते थे कि उन्हें उस परमात्मा को देखना है, जिसे कोई ओउम, कोई अल्लाह, कोई वाहेगुरु और कोई गॉड कहता है। इस पर उन लोगों ने भी हाथ जोड़ दिए और कहा कि वह परमात्मा उनके पास नहीं है। पूज्य गुरु जी ने एक अन्य प्रसंग सुनाते हुए बताया कि एक दिन सार्इं जी अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक सज्जन उनके पास आए और पूछा कि क्या वे परमात्मा को पाना चाहते हैं? इसके बाद उन्होंने सार्इं जी को किसी काम के लिए जाने को कहा। सार्इं जी पहले तो जाने लगे, लेकिन फिर उन्होंने उस सज्जन को अंदर बिठाकर बाहर ताला लगाकर घर चले गए। जब वापस आकर दुकान खोली तो वह सज्जन वहां नहीं थे। सार्इं जी को एहसास हुआ कि परमात्मा ही उन्हें बुलाने आए थे, लेकिन वे उन्हें पहचान नहीं पाए। इसके बाद उनके मन में उस सज्जन को दोबारा खोजने की तड़प और बढ़ गई।


- सावण सिंह जी महाराज से मिलने के बाद मिला 'मस्ताना शाह' नाम
पूज्य गुरु जी ने बताया कि परमात्मा को पाने की इसी तड़प में सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज ने अनेक स्थानों की यात्रा की। खोजते-खोजते वे बिलोचिस्तान से ब्यास पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात पूजनीय सावण सिंह जी महाराज से हुई। उन्हें देखते ही सार्इं जी की आंखों से अश्रुधारा बहने लगी। सावण सिंह जी महाराज के पूछने पर सार्इं जी ने भावुक होकर कहा कि आप
इतनी दूर बिलोचिस्तान में आए, लेकिन मैं आपकी सेवा नहीं कर पाया। आप मुझे लेने आए और मैं आपको पहचान नहीं पाया। अब आप मिल गए हैं तो मैं आपसे दूर नहीं जाना चाहता। सावण सिंह जी महाराज सार्इं जी की इस अनन्य भक्ति और प्रेम से बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने उन्हें 'मस्ताना शाह' नाम दिया। सार्इं जी अपने सतगुरु के आगे प्रेम और भक्ति में खूब नृत्य करते थे।

एक दिन सावण सिंह जी महाराज ने उनसे फरमाया कि मस्ताना शाह, तुम्हें बागड़ में भेजना है। यह सुनकर सार्इं जी की आंखों में वैराग्य आ गया। उन्होंने विनती की कि आप मेरे साथ ऐसा न करें, आप ही मेरे निरंकार हैं। लेकिन सावण सिंह जी महाराज ने उन्हें बागड़ में जाने और वहां की साध-संगत को नाम शब्द से जोड़ने का आदेश दिया। पूज्य गुरु जी ने बताया कि पुराने समय में सिरसा और आसपास का क्षेत्र बागड़ कहलाता था। सावण सिंह जी महाराज के आदेशानुसार सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज बागड़ क्षेत्र में पहुंचे और सिरसा में रहकर रूहानियत का प्रचार-प्रसार शुरू किया। सिरसा में उन्होंने उस स्थान पर कुटिया बनाई, जहां आज शाह मस्ताना जी धाम स्थित है। कुटिया के चारों ओर कंटीली झाड़ियों की बाड़ लगवाई गई। इस प्रकार सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज ने बागड़ क्षेत्र में रूहानियत और सत्संग का प्रचार करते हुए इन्सान को परमात्मा से जुड़ने का मार्ग दिखाया।