जेसीडी फार्मेसी कॉलेज SIRSA की छात्रा पायल विश्विद्यालय की टॉप 15 में शामिल
Mahendra india news, new delhi
SIRSA जेसीडी विद्यापीठ में स्थापित फार्मेसी कॉलेज की छात्रा पायल ने विश्वविद्यालय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर संस्थान सहित अपने माता-पिता व परिवार का नाम रोशन किया है। इस मौक़े पर फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि पंडित बी.डी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज रोहतक के B- फार्मा 8वें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया है इसमें जेसीडी फार्मेसी कॉलेज का परिणाम बेहतरीन रहा है। कॉलेज की छात्रा पायल सुपुत्री श्री केवल लाल ने 5300 में से 4422 अंक (83.43 फ़ीसदी) प्राप्त कर पूरे जिलेभर के विभिन्न संस्थानों में पहला स्थान प्राप्त किया है और विश्वविद्यालय में टॉप–15 सूची में जगह बनाई है।
इस विशेष उपलब्धि पर JCD विद्यापीठ के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. जय प्रकाश ने टॉपर एवं समस्त स्टाफ को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा छात्रा पायल द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी उत्साहवर्धन का कार्य करेगा और अन्य बच्चों को भी मेहनत एवं लगन से शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।
JCD विद्यापीठ के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ जयप्रकाश ने शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा मानव समाज के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह एक प्रक्रिया है जो मनुष्य के जीवन में ज्ञान, संज्ञान, और बुद्धिमत्ता का विकास करती है। शिक्षा व्यक्ति को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में योग्यता, कौशल, और सामरिकता प्रदान करती है। शिक्षित लोग समाज में सक्रिय भूमिका निभाते हैं और संप्रेम एवं सद्भाव की स्थापना करते हैं।
