home page

यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों की स्थाई बढोतरी, 06 जोडी रेलसेवाओं में बढाये डिब्बे

 | 
Permanent augmentation of coaches for the convenience of passengers; coaches added to 06 pairs of train services

mahendra india news, new delhi

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 06 जोडी  रेलसेवाओं में डिब्बो की स्थाई बढोतरी की जा रही है। 
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-

1.    गाडी संख्या 12988/12987, अजमेर-सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा अजमेर से दिनांक 01.08.26 से एवं सियालदाह से दिनांक 02.08.26 से 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है। 

2.    गाडी संख्या 20471/20472, श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा श्रीगंगानगर से दिनांक 02.08.26 से एवं पुरी से दिनांक 05.08.26 से 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है। 

3.    गाडी संख्या 22471/22472, लालगढ-दिल्ली सराय-लालगढएक्सप्रेस रेलसेवा लालगढ से दिनांक 01.08.26 से एवं दिल्ली सराय से दिनांक 03.08.26 से 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की स्थाई बढोतरी की जा रही है। 

4.    गाडी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 01.08.26 से तथा उदयपुर सिटी से दिनांक 02.08.26 से 01 थर्ड एसी व 01 शयनयान श्रेणी डिब्बो की स्थाई बढोतरी की जा रही है।

5.    गाडी संख्या 22473/22474, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 03.08.26 से एवं बांद्रा टर्मिनस से दिनांक 04.08.26 से 01 थर्ड एसी व 01 शयनयान श्रेणी डिब्बो की स्थाई बढोतरी की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now

6.    गाडी संख्या 12495/12496, बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 06.08.26 से एवं कोलकाता से दिनांक 07.08.26 से 01 थर्ड एसी व 01 शयनयान श्रेणी डिब्बो की स्थाई बढोतरी की जा रही है।