home page

Petrol Price 1 जुलाई 2026: ब्रेंट क्रूड फिर $73 प्रति बैरल के पार

 | 
Petrol Price July 1, 2026: Brent crude crosses $73 per barrel again

Mahendra india news, new delhi
 दुनिया भर में क्रूड ऑयल का रेट (Crude Oil Rate) चढ़ रहा है। हालांकि, भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार, 01 जुलाई 2026, को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां बीते 25 मई के बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। API (अमेरिकी पेट्रोलियम इंस्ट्रीच्यूट) ने 26 जून को समाप्त होने वाले सप्ताह के लिए क्रूड ऑयल इंवेंट्री (Crude Oil Inventory) का आंकड़ा जारी किया है। इसके मुताबिक अब 6.072 million barrels का इंवेंट्री रह गया है। लगता है कि अब अमेरिका इसे भरने का प्रयास करेगा।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार DELHI में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।
 

डीजल की कीमत  

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक DELHI में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।