home page

PF: PF खाते में आएगा ब्याज का Money, क्रेडिट हो सकते हैं लाखों रुपये

 | 
PF: Interest money to be credited to PF accounts; lakhs of rupees could be deposited

Mahendra india news, new delhi

इम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन सब्सक्राइबर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि यह ब्याज उनके EPF अकाउंट में कब तक क्रेडिट होगा। अगर आप भी एक EPFO सब्सक्राइबर हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।
EPFO  ( इम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन) यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने मार्च 2026 में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF के लिए ब्याज दरें घोषित की थी। ब्याज दरों की घोषणा हुए लगभग 3 महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक PF खाते में ब्याज का Money नहीं आया है।

सरकार की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है कि इसी तारीख को PF खाते में ब्याज का पैसा जमा किया जाएगा। लेकिन अगर हम पिछली टाइमलाइन को देखें तो पिछले फाइनेंशियल ईयर का ब्याज जून और सितंबर 2026 के बीच क्रेडिट किया जा सकता है।

PF खाते में जब भी ब्याज जमा होता तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर उसका मैसेज आता है। लेकिन कई बार होता है कि मैसेज नहीं रिसीव हो पाता या फिर मिस हो जाता है। ऐसे में आपको जानना हो कि आखिर कि आपके पीएफ खाते में कितना पैसा जमा हुआ है तो आप UMANG ऐप, EPFO पोर्टल के जरिए भी चेक कर सकते हैं।