home page

देश के अंदर जल्द चलेंगे प्लास्टिक नोट, आरबीआई ने जारी किया टेंडर, 10 और 20 रुपये के नोटों से शुरू होगा ट्रायल

 | 
news

mahendra india news, new delhi

देश के अंदर जल्द ही प्लास्टिक के नोट चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका ट्रायल दस और बीस रुपये के नोट से शुरू होगा। जानकारी के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही प्लास्टिक यानी पॉलीमर से बने नोटों का प्रथम पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह देश में नए जनरेशन की करेंसी लाने की आरबीआई के प्लान का अगला कदम है।

इन नोटों से शुरू होगा ट्रायल
आपको बता दें कि रिजर्व बैंक शुरुआती फेज में सबसे पहले छोटी वैल्यू के नोटों पर इसका ट्रायल करेगा। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रथम पायलट प्रोजेक्ट ₹10 और ₹20 वैल्यू के छोटे नोटों के साथ शुरू होने की संभावना है।

इस ट्रायल के परिणामों और अनुभवों के आधार पर ही आरबीआई आगे निर्णय लेगा। अगर यह टेस्टिंग पूरी तरह कामयाब रहा, तो आरबीआई वर्ष 2027 से देश में इन पॉलीमर नोटों का फुल-स्केल लॉन्च शुरू कर सकता है। भारतीय बाजार में पॉलीमर नोटों के से मौजूदा कागजी नोट तुरंत चलन से बाहर हो जाएंगे। आरबीआई ने साफ किया है कि नई करेंसी पुराने पेपर नोटों की जगह नहीं लेगा। 

WhatsApp Group Join Now