स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अरनियावाली के खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
mahendra india news, new delhi
स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अरनियावाली के होनहार खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के खिलाड़ी निशांत ज्याणी ने 110 किलोग्राम भार वर्ग तथा नवजोत सिंह ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
दोनों खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखते हुए उनका चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहाँ वे सिरसा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एचओडी फिजिकल एजुकेशन सुरभि बेनीवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. निशा गुप्ता तथा संस्था के अध्यक्ष निहाल सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।
