पीएम किसान सम्मान निधि: इस दिन आएगी किसानों के खाते में 24वीं किस्त
mahendra india news, new delhi
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त किसानों के खाते में 30 अक्टूबर को भेजी जाएगी। इसमें हर किसान के खाते में दो हजार रुपये भेजे जाएंगे। जो किसान ई-केवाईसी नहीं कराने या किसी अन्य कारण से कुछ समय से इनके खाते में सम्मान निधि की राशि नहीं जा रहा थी।
24वीं किस्त के लिए e-KYC जरूरी
अगर आप चाहते हैं कि PM किसान योजना की अगली किस्त आपके खाते में बिना किसी परेशानी के आए, तो e-KYC पूरी होना जरूरी है। इसके अलावा आधार, बैंक खाते और जमीन के रिकॉर्ड की जानकारी भी सही होनी चाहिए। अगर इनमें कोई गड़बड़ी है, तो किस्त मिलने में देरी हो सकती है।
इन किसानों ने ई-केवाईसी और अन्य कमियों को समय से सही कराकर सम्मान निधि के लिए आवेदन किया है और वह स्वीकार भी हो गया है। बता दें कि एक साल में किसानों के खाते में पीएम सम्मान निधि के रूप में किसानों को तीन बार में छह हजार रुपये मिलते हैं। समय से मिलने वाले सम्मान निधि से किसान खाद-बीज खरीद लेते हैं।
