home page

पीएम किसान योजना : किसानों के पास आया एसएमएस, तीन दिन बाद आएगी पीएम किसान की 19वीं किश्त

 | 
पीएम किसान की 19वीं किश्त
mahendra india news, new delhi 

किसानों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। पीएम किसान योजना की तीन दिन बाद यानि 24 फरवरी को किश्त आने वाली है। इसके लिए देश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शिव राज सिंह चौहान ने किसानों को एसएमएस कर जानकारी दी है। 


आपको बता दें कि करोड़ों किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी जाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसकी ऑफिशियल घोषणा कर दी गई है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान स्कीम के तहत खाते में प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं। किसानों के खाते में ये राशि हर 4 माह के अंतराल में 3 किस्तों में दी जाती है।

माननीय प्रधान मंत्री 24-2-25 को दोपहर 2:00 बजे पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। आपको  वेबकास्ट के माध्यम से नीचे  दिए गए  लिंक पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया जाता है
                                                              
https://pmindiawebcast.nic.in/.
 
आपका
शिवराज सिंह चौहान,
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालयमाननीय प्रधान मंत्री 24-2-25 को दोपहर 2:00 बजे पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। आपको  वेबकास्ट के माध्यम से नीचे  दिए गए  लिंक पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया जाता है
                                                              
https://pmindiawebcast.nic.in/.
 
आपका
शिवराज सिंह चौहान,
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय