PM मोदी का लाल किले से बड़ा ऐलान, 2036 ओलंपिक की तैयारी! गांव-गांव और स्कूलों में चलेगा 'प्रतिभा खोज' अभियान,
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक मौके पर लाल किले की प्राचीर से PM नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य की जो तस्वीर खींची, PM नरेंद्र मोदी ने Independence Day 2026 के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए खेलों और खिलाड़ियों के लिए सरकार की भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि भारत खेल की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और 2036 ओलंपिक (2036 Olympics) की मेजबानी की दावेदारी के लिए देश तैयारी कर रहा है.
PM मोदी ने कहा कि भारत में खेलों को लेकर माहौल तेजी से बदल रहा है. उन्होंने ‘खेलो इंडिया’, यूनिवर्सिटी गेम्स, विंटर गेम्स और बीच गेम्स जैसी पहलों के साथ-साथ खेल स्ट्रक्चर, कोचिंग, स्पोर्ट्स मेडिसिन और पोषण के क्षेत्र में हो रहे काम का जिक्र किया
उन्होंने कहा, 'जो खेलेगा वो खिलेगा'. भारत के खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और पोडियम पर तिरंगा लहरा रहा है.
PM ने कहा कि भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी की दावेदारी कर रहा है. इसके लिए उन खेलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, जिनमें भारत अभी पर्याप्त संख्या में क्वालीफाई नहीं कर पाता है.
पीएम मोदी ने बताया कि ओलंपिक में करीब 40 प्रकार के खेल होते हैं और इनमें लगभग 325 से 350 स्पर्धाएं होती हैं. भारत अभी करीब दो-तिहाई खेलों में हिस्सा नहीं ले पाता है
5 से 15 साल के बच्चों की होगी पहचान
PM मोदी ने कहा कि सरकार अब Talent Hunt अभियान चलाने की दिशा में काम करेगी. इसके तहत गांव-गांव, शहर-शहर और स्कूल-स्कूल जाकर 5 से 15 साल के बच्चों में खेल प्रतिभा की पहचान की जाएगी.
प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल का क्षेत्र युवाओं के लिए बड़े अवसर पैदा कर रहा है. सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि कोचिंग, स्पोर्ट्स मेडिसिन, पोषण, फिटनेस और खेल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भी रोजगार और करियर की संभावनाएं बढ़ रही हैं
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पदकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और आने वाले वर्षों में देश को खेलों में और मजबूत बनाने के लिए प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर से तैयार करना जरूरी है
2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की भी मेजबानी
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत 2030 Commonwealth Games की मेजबानी करने वाला है. ऐसे में 2036 ओलंपिक की संभावित मेजबानी को लेकर भारत के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रतिभा विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है
