home page

हरियाणा प्रदेश में 17 को पीएम नरेंद्र मोदी, हाइड्रोजन ट्रेन और जंक्शन का करेंगे उद्घाटन; सीएम आज करेंगे दौरा

 | 
news

mahendra india news, new delhi
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा प्रदेश के जींद में दौरा करेंगे। पीएम मोदी 17 जुलाई को जींद में हाइड्रोजन ट्रेन, जींद व नरवाना रेलवे जंक्शन का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए पिछले 3 दिन से तैयारियां चल रही हैं। फिलहाल जगह फाइनल नहीं हुई है। एकलव्य स्टेडियम या फिर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के ग्राउंड में रैली का आयोजन किया जा सकता है।

हरियाणा प्रदेश के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढ़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम लगभग फाइनल है। इस कार्यक्रम से पहले आज सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता जींद का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल को लेकर निरीक्षण करेंगे।

फिलहाल जगह फाइनल नहीं है। ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिला अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। संगठन के लोगों से भी मुख्यमंत्री नायब सिंह व प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता मुलाकात करेंगे और उनको दिशा-निर्देश देंगे।

रेलवे के अधिकारी कर चुके जींद का दौरा
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को रेलवे के डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने जींद का दौरा किया था। शनिवार को हिसार रेंज के आइजी कुलदीप सिंह यादव व रविवार को रेलवे के जीएम राजेश कुमार पांडे ने निरीक्षण किया। 

WhatsApp Group Join Now