home page

पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी-2025 : युवाओं ने इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में दिखाई अपनी प्रतिभा

 | 
PM Vishwakarma Exhibition-2025: Youth showcase their talent in inter-college competitions

mahendra india news, new delhi
भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमई-विकास कार्यालय, करनाल द्वारा बाल भवन में आयोजित तीन दिवसीय पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी-2025 उत्साह के साथ जारी है। यह प्रदर्शनी 25 जनवरी तक आम जनता के लिए सुबह 10:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुली रहेगी।


प्रदर्शनी के दूसरे दिन युवाओं की रचनात्मकता और कौशल को निखारने के लिए इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 8 विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागियों ने मेहंदी, क्रिएटिव नेल आर्ट और एकल लोकगीत प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजीव चावला, अपर विकास आयुक्त, एमएसएमई-डीएफओ, करनाल उपस्थित रहे। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में सिरसा एजुकेशन सोसाइटी के चेयरपर्सन अरविंद बंसल और नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. पूनम मिगलानी ने शिरकत की। अतिथियों ने पीएम विश्वकर्मा योजना की सराहना करते हुए इसे कारीगरों और युवाओं के भविष्य के लिए क्रांतिकारी बताया।


निर्णायक मंडल और मूल्यांकन
प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें
डॉ. सरस्वती चतुर्वेदी, सहायक प्रोफेसर, संगीत विभाग, डॉ. विनोद कुमार, सहायक प्रोफेसर, संगीत विभाग, डॉ. गुरप्रीत कौर, सहायक प्रोफेसर, फैशन टेक्नोलॉजी विभाग शामिल रहे।

WhatsApp Group Join Now


इस वर्ष राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर प्रदर्शनी परिसर में सामूहिक गायन का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित अतिथियों, कारीगरों, छात्रों और आमजन ने एक साथ मिलकर वंदे मातरम् गाकर देशभक्ति का परिचय दिया।
प्रदर्शनी स्थल पर पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकृत कारीगरों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक इन उत्पादों को देखने और कारीगरों के कौशल को सराहने के लिए पहुंच रहे हैं।