home page

CDLU SIRSA में कविता पाठ कार्यशाला आयोजित

 | 
Poetry recitation workshop organised at CDLU SIRSA

Mahendra india news, new delhi

  चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के पंजाबी विभाग द्वारा पंजाबी के प्रसिद्ध कवि प्रो. पूरन सिंह की 146 वीं जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कविता पाठ कार्यशाला का शुभारंभ वीरवार को विश्वविद्यालय के टैगोर लेक्चर थिएटर में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

Poetry recitation workshop organised at CDLU SIRSA
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाबी विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर रणजीत कौर ने बताया कि यह कार्यशाला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यशाला में अमेरिका से पहुंचे गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर के पूर्व प्रोफेसर प्रो. सोहिंदर बीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।


मुख्य अतिथि प्रो. सोहिंदर बीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कविता मानव भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है, जो समाज को दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने कवि की संवेदनशीलता, रचनात्मकता तथा साहित्य के सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में मानविकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सेवा सिंह बाजवा ने शिरकत की और उन्होंने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने युवाओं में साहित्य के प्रति रुचि विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कविताओं ने सभागार को भावुक एवं साहित्यिक वातावरण से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के संयोजक गुरसाहिब सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यार्थियों को साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन डॉ. चरणजीत कौर द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में डॉ जसबीर, डॉ राकेश सहित विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।