home page

हरियाणावीं सिंगर बादशाह के 'टटीरी’ गीत पर पुलिस की सख्ती, पुलिस ने 857 लिंक हटाए, आपत्तिजनक सामग्री पर बड़ी कार्रवाई

 | 
Police crack down on Haryanvi singer Badshah's song "Tettiri," removing 857 links, taking major action against objectionable content
mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिंगर बादशाह की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। हरियाणा पुलिस ने गायक बादशाह के आपत्तिजनक गीत ‘टटीरी’ के खिलाफ  कार्रवाई तेज कर दी है। हरियाणा पुलिस ने इस गीत से जुड़े 857 लिंक हटवा दिए हैं। जानकारी के अनुसार इनमें 154 वीडियो और 703 छोटे वीडियो शामिल हैं। यह कार्रवाई अलग-अलग सामाजिक मंचों के साथ मिलकर कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।


हरियाणा पुलिस ने संबंधित मंचों को नोटिस भेजकर गीत के सभी रूप हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस गीत में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसी कारण इसे हटाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। 


प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने बताया कि महिलाओं और नाबालिगों की गरिमा के खिलाफ किसी भी तरह की सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि डिजिटल मंचों पर निगरानी और भी मजबूत कर दी गई है, ताकि कानून का पालन सुनिश्चित हो सके।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के नेतृत्व में सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल माहौल बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार काम कर रहे हैं।


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिबास कविराज ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इस प्रतिबंधित गीत पर वीडियो बनाता या साझा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित खाते बंद किए जा सकते हैं और बार-बार नियम तोडऩे वालों पर मामला दर्ज किया जाएगा।